Overview
Features
Site Plan
Location Map
Gallery
Pricelist
Payment Plan
FAQs
Overview
Features
Site Plan
Location Map
Gallery
Pricelist
Payment Plan
FAQs
आवासीय योजना की पात्रता और शर्तें
1. योजना
राजस्थान राज्य सरकार के साथ हुए अनुबंध के तहत, निजी विकासकर्ता त्रेहान अपना घर प्राइवेट लिमिटेड Neemrana में Delhi-Jaipur हाईवे पर अफोर्डेबल फ्लैट्स की यह योजना बना रहे हैं । इस योजना में फ्लैट्स हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।
मूल्य सूची
श्रेणी
क्षेत्रफल
फ्लैट्स
फ्लोर टाइप
बिक्री मूल्य
आवेदन शुल्क
Type A
965 Sq. Ft.
2 BHK फ्लैट
9 से 12
25,99,000/-
11000/-
Type B
965 Sq. Ft.
2 BHK फ्लैट
5 से 8
26,99,000/-
11000/-
Type C
965 Sq. Ft.
2 BHK फ्लैट
1 से 4
27,99,000/-
11000/-
नोट:
कुछ फ्लैट्स का वास्तविक क्षेत्रफल दर्शाए क्षेत्रफल से 10% से 15% कम या ज्यादा हो सकता है।
संपूर्ण भुगतान के पश्चात् आवंटी को U.I.T. द्वारा जारी किया जायेगा।
आवेदन शुल्क फ्लैट्स की क़ीमत के अतिरिक्त है।
2. पात्रता
आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए एवं आवेदक को वयस्क (आयु 18 वर्ष) होना चाहिए।
फ्लैट्स के आवंटन के लिए आवेदक की न्यूनतम मासिक आय रु.15000 होनी चाहिए।
आवेदक के स्वयं के परिवार की सकल मासिक आय (पति/पत्नी एवं आश्रितों की आय) वित्तीय वर्ष 2025-26 के आधार पर होनी चाहिए । आवेदकों की आय श्रेणी निर्धारण के लिए आय की संगणना आवेदक की कुल मासिक आय के आधार पर की जाएगी । कुल आय में सभी स्त्रोतों से हुई अर्जित आय होगी।
आवेदक का किसी भी बैंक में खाता होना अनिवार्य है, एवं आवेदन पत्र में उसका विवरण अवश्य भरें । यह माना जाता है कि बैंक ने ऐसे खातों के सम्बन्ध में भारतीय रिज़र्व बैंक के *KYC* मानकों का पालन किया है।
परिवार से अभिप्राय पति / पत्नी और आश्रित सम्बन्धियों से है।
3. आवेदक की आय की गणना
आय संगणना आवेदक की स्वयं एवं सभी आश्रितों की कुल वार्षिक आय के आधार पर की जावेगी । निर्धारित प्रपत्र में ही आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया जावे । वेतन स्लिप एवं अन्य प्रपत्र मान्य नहीं होंगे एवं आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जायेगा। नोटरी से प्रमाणित आय प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा । आय प्रमाण-पत्र नियोक्ता अथवा राजपत्रित अधिकारी का ही मान्य होगा।
आवेदक सही खाता संख्या अंकित करें तथा इस खाते को आवंटन/रिफंड प्राप्त होने तक बन्द न करावें । ड्रा में असफल रहने पर यह सूचना आपके रिफंड को शीघ्र लौटाने में सहायक होगी।
4. आवंटन का तरीका
आवंटन ड्रा के माध्यम से स्थानीय निकाय के वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष निकला जायेगा।
पात्र आवेदकों को उपलब्ध फ्लैट्स के आधार पर ड्रा के माध्यम से आवंटन किया जायेगा।
5. आवेदन कैसे करें
इस योजना में आवेदन करने हेतु ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते है एवं ऑनलाइन आवेदन एवं
pmjanawasyojna.com
पर लॉग-इन करके कर सकते है।
आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर निम्नानुसार आवेदन शुल्क का चैक या डी.डी. के साथ आवश्यक दस्तावेजों के साथ हमारे विक्रय प्रतिनिधि या विक्रय केंद्र में जमा करवायें। आवेदन शुल्क का चैक या डी.डी. ‘Trehan Apna Ghar Pvt. Ltd.’ के नाम से देय होगी। आवेदन शुल्क या अन्य कोई भी राशि नगद में स्वीकार नहीं की जायेगी।
फ्लैट्स हेतु आवेदन शुल्क: रु.11000/- निर्धारित किया गया है।
फ्लैट्स का आवंटन ड्रॉ के माध्यम से किया जायेगा । ड्रा में फ्लैट्स के सफल आवंटन के पश्चात् आवंटन रद्द नहीं किया जावेगा अर्थात एक बार फ्लैट्स निकल आने के बाद आवेदन शुल्क वापस नहीं होगा। आवंटन रद्द कराने पर आवेदन शुल्क जब्त हो जायेगा।
ड्रा में फ्लैट्स के सफल आवंटन के पश्चात् आवंटी को
ड्रा की तिथि पर फ्लैट्स की 10% राशि का डिमांड ड्राफ्ट
(जो Trehan Apna Ghar Pvt Ltd. के नाम पर देय होगी) उसी समय जमा करवानी होगी, अन्यथा उनका आवंटन निरस्त कर फ्लैट्स किसी अन्य हितग्राही को आवंटित कर दिया जायेगा।
कुछ चुनिंदा फ्लैट्स पर स्थान के आधार पर, जैसे कार्नर फ्लैट्स, पर स्थित फ्लैट्स पर अतिरिक्त शुल्क (PLC) लिया जायेगा।
फ्लैट्स की संख्या से अधिक आवेदन आने की स्थिति में ड्रा में सफल आवंटन पत्रों के अलावा सभी आवेदन पत्रों को 7 दिनों तक प्रतीक्षा सूचि में रखा जायेगा । आवंटित फ्लैट्स में से जिन हितग्राहियों का भुगतान समय से नहीं आता है तो उन हितग्राहियों का आवंटन रद्द करके प्रतीक्षा सूचि वालों का आवंटित कर दिया जायेगा।
किसी भी सशर्त आवेदन को स्वीकार नहीं किया जायेगा। अपूर्ण आवेदन पत्रों को आवेदक को बिना कोई कारण बताये सीधे ही अस्वीकार कर दिया जायेगा। ड्रा में असफल आवेदकों को उनका आवेदन शुल्क 30 से 45 दिवस के अंदर उनके द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट में जमा करा दी जाएगी। इस हेतु निर्देशित किया जाता है कि आवेदक आवेदन पत्र में अपनी संपूर्ण जानकारी एवं सही बैंक खाता अंकित करें तथा इस खाते को आवंटन / रिफंड प्राप्त होने तक बंद ना करावें।
6. आवंटन का परिणाम
सफल आवेदकों की सूची कार्यालयों के मुख्य सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
सफल आवंटियों को आवंटन पत्र पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे तथा ड्रॉ का परिणाम देखने की पूर्ण जिम्मेदारी आवेदक की होगी।
सफल आवंटियों के आवंटन की सूचना उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नम्बर पर मैसेज द्वारा भी दी जाएगी। अत: अपना मोबाइल नम्बर स्पष्ट रूप से अंकित करें।
7. भुगतान योजना
क्र.
भुगतान के चरण
भुगतान प्रतिशत में
1.
आवटंन के समय
फ्लैट्स की कीमत का 10% (पंजीकरण राशि सहित)
2.
आवंटन के 30 दिनों के भीतर
फ्लैट्स की कीमत का 10%
3.
फाउंडेशन की ढलाई
फ्लैट्स की कीमत का 20%
4.
प्रथम स्लैब की शरूआत
फ्लैट्स की कीमत का 20%
5.
चौथे स्लैब की शुरुआत
फ्लैट्स की कीमत का 20%
6.
शीर्ष स्लैब की शुरुआत
फ्लैट्स की कीमत का 10%
7.
कब्जे के प्रस्ताव पर
फ्लैट्स की कीमत का 10%
अन्य महत्वपूर्ण शर्तें
विद्युत कनेक्शन शुल्क, रजिस्ट्री सम्बंधित शुल्क अतिरिक्त देय होगा, साथ ही कोई अन्य कर यदि सरकार को देय होता है तो उसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी आवंटी की रहेगी।
आवेदक द्वारा नियम के विरूद्ध एवं गलत तथ्य भरने पर लॉटरी में फ्लैट निकलने के बावजूद भी आवंटित फ्लैट निरस्त कर दिया जावेगा।
फॉर्म वितरण प्रारम्भ तिथि
ड्रा का परिणाम
15 February, 2026
ऑनलाइन प्रकाशित किया जायेगा।
मैंने नियम व शर्तें पढ़ ली हैं और वो मुझे स्वीकार हैं।
*
Registration Form
Select Area
Type A 965 Sq. Ft
Type B 965 Sq. Ft
Type C 965 Sq. Ft
Submit